Rajasthan GK:- राजस्थान स्थिति, विस्तार, आकृति (Rajasthan States, Detail, Shape)

Join Our WhatsApp Channel Join Now
Join Our Telegram Channel Join Now

Rajasthan GK in Hindi: राजस्थान” जैसे ही हम राजस्थान नाम सुनते है तो हमारे मन में राजस्थान घूमने के लिए विचार आते है। जैसे की नाम लेने से ही रॉयल जैसी मानशिकता आ जाती है और आपके मन में राजस्थान के बारे में और भी बहुत कुछ जानने के लिए उत्शुकता होगी। लेकिन आप जानते है की राजस्थान नाम क्या अर्थ है और राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है

राजस्थान के नए जिले 2023

19 नए जिलों के साथ अब Rajasthan में हुए 50 जिले, अशोक गहलोत की घोषणा के बाद सबसे अधिक जिलों वाला तीसरा राज्य बना राजस्थान है।

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों और 3 संभागों के साथ कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनावी साल में यह बड़ी घोषणा मानी जा रही है। नए जिलों में बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, कोटपूतली (बहरोड़), खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, शाहपुरा जिले शामिल है। वहीं 3 नए संभाग बांसवाड़ा, पाली और सीकर प्रस्तावित है।

Rajasthan GK in Hindi
Rajasthan GK in Hindi

राजस्थान:

राजस्थान भारत का उत्तरी राज्य है, जिसकी सीमा पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात और दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश राज्य से लगती है। 342,239 वर्ग किमी के भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान राज्य सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा राज्य है

नीति आयोग की 2016 की रिपोर्ट के अनुसार, कुल प्रजनन दर भारत के 2.3 के औसत से 2.7 अधिक है। राज्य का एक तिहाई भाग मरुस्थलीय क्षेत्र से बना है, जिसे थार मरुस्थल के नाम से जाना जाता है, जो पश्चिमी तरफ राजस्थान में 102,000 वर्ग किमी में फैला है। 2022 में राजस्थान की जनसंख्या 83 मिलियन (8.3 करोड़) होने का अनुमान है, वर्ष 2020 के अंत तक, विशिष्ट पहचान आधार इंडिया के अनुसार अनुमानित जनसंख्या 81,032,689 है।

जयपुर 3 मिलियन से अधिक के साथ राजस्थान की राजधानी है। और अन्य लोकप्रिय शहर हैं जोधपुर, कोटा प्रत्येक की दस लाख से अधिक आबादी, राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, विनिर्माण और खनन पर निर्भर है। राजस्थान कई किलों और महलों वाला एक प्रमुख पर्यटन राज्य है।

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल कितना है?

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है। है। जो देश का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना श्रीलंका से पाँच गुनी, चेकोस्लोवाकिया की तीन गुनी, इजराइल की सत्रह गुनी और इंग्लैंड की तुलना में दो गुनी से अधिक है। राजस्थान जापान से थोड़ा ही छोटा है।

राजस्थान का नाम | Rajasthan GK in Hindi

राजस्थान का शाब्दिक अर्थ है “राजाओं की भूमि” और संस्कृत “राजा”  (भूमि) या संस्कृत “स्थान” का एक ही अर्थ है। वैदिक काल में ऋग्वेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मावर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान को ‘मरुकांत’ कहा है।

  • राजस्थान की राजधानी: जयपुर
  • राजस्थान के कुल जिले: 33 जिले
  • भूमि क्षेत्र: 342,239 वर्ग किमी
  • जनसंख्या (2011 की जनगणना): 68,548,437 (2020 के अंत तक अनुमानित जनसंख्या 81,032,689 विशिष्ट पहचान आधार इंडिया के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 को अपडेट की गई है। )
  • भाषाएँ: हिंदी और राजस्थानी
  • मुद्रा: भारतीय रुपया (रु.)
  • प्रमुख शहर: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, भीलवाड़ा और अलव

राजस्थान स्थिति:

  • राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश से 69°29′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
  • 23°12° अक्षांश पर कर्क रेखा राज्य के डूंगरपुर जिले की दक्षिणी सीमा से होती हुई बाँसवाड़ा जिले के लगभग मध्य से गुजरती है।
  • राजस्थान की पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से, दक्षिणी-पश्चिमी सीमा क्रमशः मध्य प्रदेश तथा गुजरात उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी सीमा पंजाब तथा हरियाणा से से संयुक्त है।

राजस्थान भौतिक विस्तार एवं आकृति:

  • राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्ग किलोमीटर में है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत है। अतः क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।
  • राजस्थान की आकृति विषम कोण चतुर्भुज के समान है।
  • राज्य की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 826 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 869 किलोमीटर है।

राजस्थान की सीमाएँ:

सीमाओं को हम दो भागों में बाँट सकते है:-

  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा
  • अंतर्राज्यीय सीमा

अंतर्राष्ट्रीय सीमा:

  • राजस्थान की सीमा से केवल पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करती है। जिसका नाम रेडक्लिफ रेखा है जिसकी राजस्थान सीमा 1070 किमी साझा करती है।
  • इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ (Cyril Radcliffe) को माना जाता है।
  • 17 अगस्त 1947 को भारत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच की यह सीमा रेखा प्रकाशित की गयी
  • राजस्थान में कोनगाँव (गंगानगर) से बखासर (बाड़मेर) तक है।
    रेडक्लिफरेखा राजस्थान के चार जिलों से लगती है।
  • जैसलमेर – 464 किमी
  • श्रीगंगानगर – 210 किमी
  • बीकानेर – 168 किमी
  • बाड़मेर – 228 किमी

अंतर्राज्यीय सीमा

राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा 4850 कि.मी है
पंजाब 89 कि.मी – सर्वाधिक: श्री गंगानगर – न्यूनतम: हनुमानगढ़
उत्तरप्रदेश 877 कि.मी – सर्वाधिक: भरतपुर – न्यूनतम: धौलपुर
मध्य प्रदेश 1,600 कि.मी – सर्वाधिक: झालावाड़ – न्यूनतम: भीलवाड़ा
गुजरात 1022 कि.मी – सर्वाधिक: उदयपुर – न्यूनतम: बाड़मेर
हरियाणा 1,262 कि.मी – सर्वाधिक: हनुमानगढ़ – न्यूनतम: जयपुर

अन्य राज्यों की सीमाओं से लगने वाले राजस्थान के जिले:

  • गुजरात 6 जिले:– सिरोही, जालौर व बाड़मेर, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर उदयपुर।
  • पंजाब 2 जिले:– गंगानगर, हनुमानगढ़।
  • हरियाणा 7 जिले:– सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ़, चूरू, झंझुनूं।
  • उत्तर प्रदेश 2 जिले:– भरतपुर, धौलपुर।
  • मध्य प्रदेश 10 जिले:– कोटा, बाराँ, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बाँसवाड़ा व प्रतापगढ़, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर।

राजस्थान के वे अन्तर्वर्ती जिले 8 हैं जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा साँझा नहीं करते है। जोधपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, बूंदी, पाली, राजसमन्द, दौसा

पाली जिला सर्वाधिक जिलों के साथ अपनी सीमा को साझा करता है उन जिलों के नाम अजमेर, बाड़मेर जालौर, जोधपुर, नागौर, राजसंमद, सिरोही व उदयपुर है।

राजस्थान के जिलों की आकृतियां

  • अजमेर – त्रिभुजाकार
  • जोधपुर – आस्ट्रेलिया/मयूराकार 
  • जैसलमेर – अनियमित बहुभुज
  • बाड़मेर – अलगभ भारत जैसा
  • चित्तौड़ – घोड़ की नाल सदृश्य
  • भीलवाड़ा – लगभग आयताकार
  • दौसा – धनुषाकार
  • टोंक – पतंगाकार/चतुर्भुजाकार
  • करौली – बतखाकार
  • सीकर – प्यालाकार/अर्द्धचंद्राकार

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल कितना है?

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है। है। जो देश का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना श्रीलंका से पाँच गुनी, चेकोस्लोवाकिया की तीन गुनी, इजराइल की सत्रह गुनी और इंग्लैंड की तुलना में दो गुनी से अधिक है। राजस्थान जापान से थोड़ा ही छोटा है।

राजस्थान की राजधानी का नाम क्या है?

जयपुर राजस्थान की राजधानी है जिसकी स्थापना महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 18 नवंबर, 1727 को की थी।

राजस्थान का वह जिला जो सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय साँझा करता है?

झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे लंबी है जो मध्यप्रदेश के साथ लगती है।

राजस्थान का वह जिला जो सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय साँझा करता है?

बाड़मेर जिला सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है जो गुजरात से मिलती है।

भारत के इतिहास का पिता किसे कहा जाता हैं?

वेदव्यास जी को भारत के इतिहास का पिता किसे कहा जाता हैं?

राजस्थान का प्रथम मुख्यमंत्री कौन था?

हीरालाल शास्त्री राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे?

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का छोटा जिला कौनसा हैं?

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का छोटा जिला धौलपुर हैं?

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिले का नाम क्या है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिले का जैसलमेर क्या है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top