अंडे खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान | Benefits, Uses and Disadvantages of Eating Eggs

Join Our WhatsApp Channel Join Now
Join Our Telegram Channel Join Now

Benefits, Uses and Disadvantages of Eating Eggs:- दोस्तों आपने अंडे के बारे में सुना ही होगा और यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंडे (Egg) में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाए जाते है। इसलिए अंडे को प्रोटीन का राजा भी कहा जाता है। अंडे को हम कच्चा या पकाकर भी खा सकते है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमे अपने शरीर को व सेहत को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के पोसक तत्वों की आवश्यकता होती है। अगर हम रोज अंडे का सेवन करना शुरू कर दे तो अंडा हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकता है। अंडे खाने के फायदे जो शरीर को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं। आइये दोस्तों हम इस लेख के माध्यम से जानते है कि अंडे खाने के क्या क्या फायदे होते है। और साथ ही क्या क्या उपयोग होते है।

Benefits, Uses and Disadvantages of Eating Eggs

अंडा खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है?

अंडे का सेवन करना हमारे सेहत लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बहुत अधिक होती है। अंडे में मुख्य रूप से प्रोटीन, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड), आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। इसके साथ इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में काफी अच्छा होता हैं। इसके अलावा अंडे में पाए जाने वाले जेक्सैंथिन और ल्यूटिन आंखों के लिए काफी लाभदायक होते है। उबला हुआ अंडा खाने से हमारा वजन कंट्रोल रहता है। और साथ ही स्वस्थ भी ठीक रहता है।

अंडे के फायदे ( Benefits of Eggs in Hindi ):-

अब हम आपको EGG (अंडे) खाने के फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक बताते है। अंडे खाने के फायदे स्वस्थ्य से जुड़े अंडे खाने के कई फायदे हो सकते है। इस लेख में बताई जानकारी के अनुसार अंडा किसी भी शारीरिक समस्या का इलाज नहीं करता है। बल्कि यह सिर्फ इनसे बचाव या इनके जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है। तो आइये दोस्तों जानते है अंडे खाने के क्या क्या फायदे होते है, जो इस प्रकार है:-

ब्रोकली खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान  | Broccoli Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

  1. वजन कम करने के लिए:- दोस्तों बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए अंडे खाने के फायदे करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अंडे में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो की हमारे शरीर के ऊर्जा के स्तर को बनाये रखने के साथ साथ भूख को भी कण्ट्रोल करता है। इससे बार-बार खाने की आदत पर रोक लग सकता है और शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है। जिसके कारण हमारे शरीर में अतिरिक्त वसा बर्न नहीं होती है।
  2. हड्डियों के लिए:- अंडे का सेवन करने से हमरी हड्डिया मजबूत होती है। क्योंकि अंडे में कैल्शियम और विटामिन डी मौजूद होता है।अंडे खाने के फायदे जो की हमारे शरीर की हड्डियों में कैल्शियम की कमी को दूर कर मजबूती प्रदान करता है। इसके बढ़ती हुई उम्र के कारण जोड़ो में होने वाले दर्द को भी कम करता है। एक्सपर्ट के अनुसार अंडा विटामिन-D का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जो न केवल हमारी इम्युनिटी पॉवर को बेहतर बनाता है, बल्कि हमारी हड्डियों को भी मजबूत रखता है। इसलिए हड्डियों के लिए अंडे के फायदे होते है।
  3. आंखों के लिए अंडे खाने के फायदे:- बढ़ती हुई उम्र के साथ आखो में कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। और जानकारी के मुताबित मै आपको बता देता हूँ की उबला अंडा आखो के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योकि अंडे में lutein और zeaxanthin जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों की परेशानियों को दूर रखते हैं। इसके साथ ही अंडे में मौजूद विटामिन-सी, विटामिन ई और जिंक की बेहतरीन मात्रा मौजूद होती है जो कि आंखों की रोशनी को बढ़ावा देती है। इसलिए हमेसा एक सामान्य व्यक्ति को एक दिन में 3 अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।
  4. मस्तिष्क के लिए अंडे खाने के फायदे:- दोस्तों जैसा कि आपको पहले ही बता दिया गया है कि अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 मौजूद होते है। जो तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क और याददाश्त के लिए कोशिकाओं को ठीक तरह से काम करने में मदद करते है। तंत्रिका प्रणाली और मस्तिष्‍क के सही प्रकार से काम करने के लिए विटामिन बी12 की जरूरत होती है। इसलिए आपको रोज सुबह एक उबला अंडा खाना चाहिए। इसके साथ ही अंडे की जर्दी में कोलीन भी मौजूद होता है, जो एक तरह का एसेंशियल न्यूट्रिएंट होता है। यह नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। इसलिए डॉक्टर्स एक सामान्य व्यक्ति को उबला अंडा खाने की सलाह देता है।
  5. ऊर्जा बढ़ाने के लिए अंडे खाने के फायदे:- भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे शरीर में थकान हो जाती है। और ऊर्जा की कमी हो जाती है। सुबह के समय में खाया गया अंडा पुरे दिन ऊर्जा के स्तर को नए रखने में सहायक होता है। अंडे में एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को आव्सय्कता हटी है। और शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन करने का काम कर सकते हैं। इसलिए अधिक समय तक शरीर में ऊर्जा बनाये रखने के लिए सुबह एक उबला अंडा जरूर खाना चाइये।
  6. मांसपेशियों के निर्माण के लिए अंडे खाने के फायदे:- दोस्तों अंडे का सेवन करना मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योकि अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। ये पोषक तत्व शरीर में मांसपेशियों के निर्माण करने में मददकर होते हैं। और साथ  ही मांसपेशिया भी मजबूत रहती है। इस कारण जिम जाने वाले और बॉडीबिल्डर्स अंडे का सेवन करते है।
  7. कैंसर में अंडे खाने के फायदे:- दोस्तों रोज अंडे का सेवन करने से काफी हद तक कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योकि एग वाइट और योल्क प्रोटीन में एंटी-कैंसर गतिविधि होती है, जो कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में कुछ हद तक मदद करती है। जानकारी के अनुसार बता देते है की अंडा कैंसर के खतरे को कम करता है। ना की इलाज करता है।
  8. ब्लड प्रेशर के लिए अंडे खाने के फायदे:-जिन लोगो को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें रोज अंडे का सेवन करना चाहिए। क्योकि अंडे का सफेद भाग (Egg White) एंटी-हाइपरटेंसिव (रक्तचाप को कम करने वाला) प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  9. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अंडे खाने के फायदे:- मौसम परिवतर्न के कारण हमारा शरीर बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। क्योकि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत कमजोर पद जाती है। इसलिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए हमे अंडे खाने चाहिए। क्योकि अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम पाए जाते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखते है। ऐसे में हमारा शरीर बीमार नहीं पड़ता है।
  10. प्रोटीन का अच्छा स्रोत अंडे खाने के फायदे:– दोस्तों अगर प्रोटीन की बात करे तो अंडे का नाम सबसे पहले आता है। अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। हमारे शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं के प्रोटीन की आवश्य्कता होती है। प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के निर्माण के साथ साथ, प्रोटीन बच्चों, टीनेज और गर्भवती के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आप अंडे को किसी भी प्रकार से खा सकते हो। चाहें उबालकर खाएं, या पोच बनाकर, या फिर फेट कर इनका आमलेट बना लें. क्योकि अंडे खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होते है।
  11. गर्भवस्था के लिए अंडे खाने के फायदे:- दोस्तों गर्भवस्था में संतुलित आहार की आवश्य्कता होती है। इस लिए संतुलित और स्‍वस्‍थ आहार में अंडे को भी शामिल किया जाता है। हर महिला को गर्भवस्था के दौरान डॉक्टर भी अंडे खाने की सलाह देते। है क्योकि अंडे में जरूरी प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो भ्रूण के अच्छी तरह विकास में मदद करते है। गर्भावस्‍था में स्‍वस्‍थ रहने के लिए महिलाओं को अंडे से जरूरी पोषण मिल सकता है। लेकिन गर्भवस्था के दौरान अंडे को पूरी तरह पका कर ही खाना चाहिए। कच्‍चे और अधपके अंडे में हानिकारक बैक्‍टीरिया जैसे कि साल्‍मोनेला होता है जो कि फूड पॉइजनिंग कर सकता है।
  12. त्वचा के लिए अंडे खाने के फायदे:- अंडे का सेवन करना हमारी रूखी या ऑयली त्वचा के काफी फायदेमंद होती है। अंडे की जर्दी में फैटी एसिड से भरपूर होती है जो त्वचा को नमी देती है जबकि अंडे के सफेद भाग में एल्ब्यूमिन होता है, जो प्रोटीन का एक सरल रूप है जो छिद्रों को कसने में मदद करता है। और साथ ही त्वचा से अधिक आयल को भी हटाता है। इसलिए त्वचा को रूखी व बेजान होने से बचाने के लिए रोज अंडे का सेवन करना चाहिए।
  13. बालों और नाखून के लिए अंडे खाने के फायदे:- दोस्तों बालो और नाख़ून की सुरक्षा के लिए हमें रोज अंडे का सेवन करना चाहिए। क्योकि अंडे में जिंक की मात्रा 5 प्रतिशत होती है और यही कारण है कि ये आपके बालों को स्वस्थ बनाने और बालों का टूटना कम करने में मदद करते हैं। और बालो को लम्भा या घना बनाने के लिए आप एलोवेरा और अंडे का इस्तेमाल कर सकते हो। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। विटामिन-H (बायोटिन ) की कमी के कारण हमारे नाख़ून जल्दी ही टूटने लग जाते है। ऐसे में अगर अंडे का सेवन किया जाये तो अंडा विटामिन-H (बायोटिन ) की कमी को दूर क्र सकता है।
  14. स्टेमिना बढ़ाने में अंडे खाने के फायदे:- स्टेमिना बढ़ाने के लिए अंडे काफी मददकर होता है। अगर अंडे को नीम्बू या संतरे के जूस के साथ सुबह के नाश्ते में खाया जाये तो, आपके शरीर में विटामिन C की भी पूर्ति हो जाये. इससे स्टेमिना बढ़ता है। क्योकि अंडे में विटामिन-C की मात्रा नहीं होती है। अगर रोज एक अंडा खाया जाता है तो उससे हमे 6 gm प्रोटीन मिलती है और साथ ही एक बड़ी मात्रा में नुट्रीशियन मिलते है।
  15. आयरन की कमी में अंडे खाने के फायदे:- शरीर में आयरन की कमी के कारण कई प्रकार के रोग उतपन्न हो जाते है। जैसे सर दर्द, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, खून की कमी आदि। अंडे के पीले भाग में आयरन की अधिकता होती है, जिसे खाने से खून बढ़ता है, मेटापोलिस्म बढ़ता है। गर्भवती महिलाओ को आयरन की बहुत जरूरत होती है। इसलिए यह कमी अंडे के सेवन से दूर किया जा सकता है।
  16. पुरुषो के लिए अंडे खाने के फायदे:- कई कारणों से पुरुषो में शुक्राणुओं की संख्या में कमी होती जाती है। पुरुषो में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्वि करने का सबसे अच्छा स्त्रोत अंडा है। यह स्पर्म को मुक्त कणों को नुकसान पहुंचाने से बचाते हैं, और साथ ही गतिशीलता में सुधार करते हैं। क्योकि अंडे में प्रोटीन पाया जाता है। और साथ ही प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।

अंडे का पौष्टिक तत्व ( Eggs Nutritional Value in Hindi ):-

अक्सर कई लोगो को अंडे में मौजूद पौष्टिक तत्वो के बारे में नहीं पता होता है। और ना ही अंडे खाने के फायदे पता होते है। उन्हें हम बता दे कि अंडे में मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही फायदे होते हैं। तो आइये दोस्तों इस सारणी की मदद से जानते है कि अंडे में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व होते है। जो इस प्रकार है:-

क्रमतत्व      मात्रा
1.विटामिन A          6%
2.विटामिन B5        7%
3.विटामिन B12      9%
4.फोस्फोरस        9%
5.पोटेशियम         126 mg
6.विटामिन B2        15%
7.विटामिन D          21%
8.सेलेनियम          22%
9.प्रोटीन  6 gm
10.फैट      5 gm
11.कैलोरी 77
12.कोलेस्ट्रोल         195 MG
13.सोडियम           65 mg
14.कार्बोहाइड्रेट     1 g
15.आयरन 6%
16.मैग्नीशियम         2%

अंडे का पीला भाग या सफेद भाग कौन-सा ज्यादा सेहतमंद है?

दोस्तों अंडे के दो भाग होते है। एक पीला और एक सफेद। लेकिन अधिकतर लोग यह नहीं जानते है कि अंडे का कौन-सा भाग हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अक्सर कई लोगों को यह कहते सुना ही होगा कि अंडे का सिर्फ सफेद भाग खाना चाहिए और पीले भाग को नहीं खाना चाहिए। तो आइये दोतो जानते है कि अंडे का कौन-सा भाग सेहत के लिए फायदेमंद होता है:-

अंडे के सफेद भाग :– अंडे का सफेद भाग सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योकि अंडे के सफेद भाग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, एसेंशियल अमीनो एसिड और विटामिन होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं।
अंडे का पीला भाग:- अंडे के पीले भाग यानी अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रोल और फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इस कारण इसका सीमित मात्रा का सेवन करना चाहिए।

अंडे का उपयोग ( How to Use Eggs in Hindi ):-

  1. आप कच्चे अंडे का उपयोग खाने में कर सकते हो, क्योकि कच्चे अंडे HDL या “अच्छे” कोलेस्ट्रॉल से भरे होते हैं। जो हमारी इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर बनाये रखने में लाभदायक होते है।
  2. अंडे का उपयोग आप उबालकर भी खा सकते हो।
  3. कई लोग अंडे की आमेट या भुजी बनाने में भी उपयोग करते है।
  4. कैक बनाने में भी अंडे का उपयोग किया जाता है।
  5. एग करी बनाकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।
  6. कई लोग मीट या मटन में भी कच्चे अंडे का उपयोग करते है।
  7. कई लोग कच्चे अंडे का उपयोग एग रोल या एग बर्गर बनाने ने भी करते है।
  8. अंडा बिरयानी बनाकर खाया जा सकता है।
  9. अंडे को दूध के साथ मिला कर पीने से भी यह सेहत के लिए बहुत अंडे खाने के फायदे होता है।

अंडे को लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखे?

अक्सर बहुत से लोगो को टेंशन रहती है कि ज्यादा अंडो को कैसे सुरक्षित रखे। अंडे को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए निम्न तरीको का पालन करना चाहिए। जो इस प्रकार है :-

  1. अंडो को हमेसा समतल जगह पर ही रखना चाहिए। ताकि वे इधर-उधर ना गिरे।
  2. अंडो को हमेसा उनके लिए बनाई गई कैरेट में ही रखना चाहिए।
  3. अंडो को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां उन्हें किसी प्रकार का झटका ना लगे।
  4. ज्यादा अंडो को फ्रिज में रखकर लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

अंडे के नुकसान ( Side Effects of Eggs in Hindi ):-

दोस्तों अब तक अपने अंडे खाने से फायदों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। क्या आप जानते है कि अंडे खाने से नुकसान भी होते है। जी हा, अंडे खाने के नुकसान भी होते है। तो आइये दोस्तों जानते है कि कौन-कौन से नुकसान होते है:-

  1. अंडे के पिले भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस लिए इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। अन्यथा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ह्रदय रोग की समस्या उतपन्न हो सकती है।
  2. कई लोगो को अंडे खाने से एलर्जी भी हो सकती है। कई लोगो को अंडे के सेवन से एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है।
  3. कई लोगो को कच्चा अंडा खाने से उल्टी या दस्त हो सकते है। इस लिए अंडे को अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए।
  4. जो लोग मधुमेह और हृदय रोग की समस्या से ग्रस्त है, उन्हें अंडे के अधिक सेवन से बचना चाहिए। अन्यथा उनको हानि हो सकती है।
  5. अगर मुर्गी को कोई रोग हो तो उसके अंडे नहीं खाने चाहिए। अधिकतर मुर्गियों में बीमारी का पता उनके मर जाने के बाद में पता चलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या केला और अंडे एक साथ खाना सुरक्षित है?

जी हाँ। केला और अंडे एक साथ सेवन किया जा सकता है। सभी लोग जानते है कि ये दोनों ही प्रोटीन के सबसे अच्छे स्त्रोत है। प्रोटीन स्वास्थ्य और मांसपेशियों की वृद्धि के लिए अच्छा होता है।

क्या हम अंडे और नींबू का एक साथ सेवन कर सकते है?

जी हाँ। हम अंडे और नींबू का एक साथ सेवन कर सकते है। क्योकि अंडे में विटामिन-C नहीं होता है। इसलिए नीबू विटामिन-C की पूर्ति कर देता है।

कैसे समझें कि अंडा ताजा है या नहीं?

अंडे को पानी में डालकर पता लगा सकते है कि अंडा ताजा है या नहीं। यदि अंडा पानी में डूब जाता है तो अंडा ताजा है और पानी में डूब जाने पर पुरान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top